spot_img

Lucknow: लखनऊ में सहारा इंडिया के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी, खंगाल रही दस्तावेज

लखनऊ:(Lucknow) सुब्रत राय के निधन के बाद सहारा ग्रुप के संकट के बादल कम होते नहीं दिख रहे हैं। उप्र की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से सहारा इंडिया के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दस्तक दी है। बुधवार की सुबह उनके राजधानी स्थित कई ठिकानों पर चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की टीम पहुंची हैं।

जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया के लखनऊ में कपूरथला में दफ्तर समेत कई ठिकानों पर आज सुबह सुरक्षा कर्मियों के साथ ईडी की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दफ्तर परिसर के गेट का बंद कर अंदर ईटी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। एक साथ ईडी की कई टीमों की कार्रवाई से सहारा ग्रुप प्रबंधन में खलबली मच गई है। छापेमारी की कार्रवाई में शामिल ईडी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई कोलकाता की चिटफंड कंपनी में घोटाले से जुड़ा है। कोलकाता की चिटफंड कंपनी के तार साहार ग्रुप से जुड़े हैं। जनता की गाढ़ी कमाई को घोटाला कर डकार लिया गया है। इसके पुख्ता साक्ष्यों को लेकर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। अभी इस कार्रवाई की जद में कई और लोगों के आने की उम्मीद है। फिलहाल सहारा ग्रुप के ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। छापे की कार्रवाई जारी है और ईडी टीमों ने लखनऊ में डेरा डाला हुआ है।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles