spot_img
HomelatestLucknow : बजट सत्र : आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को...

Lucknow : बजट सत्र : आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को वन ट्रिलियन – योगी आदित्यनाथ

विधान सभा में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, भारत रत्न के लिए केन्द्र का किया धन्यवाद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधान सभा में बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के फैसले समेत केन्द्र सरकार के कार्यों की सराहना की तो अपनी सरकारी की उपलब्धियों को भी गिनाया। विपक्ष पर भी खूब कटाक्ष किए। विपक्ष पर हमला करते हुए बोले कि आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को वन ट्रिलियन।

नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महान विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केन्द्र का आभार व्यक्त करता हूँ। चौधरी साहब का सम्मान कोटि-कोटि अन्नदाता किसानों का सम्मान है। चौधरी साहब के प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में विकास के प्रयास सराहनीय हैं। किसान 2014 के बाद राजनितिक एजेंडे में आया। यह चौधरी साहब की देन है। मै सोच रहा था कि जब बजट पर नेता विरोधी दल बोलेंगे तो चौधरी साहब पर बोलेंगे लेकिन…। इनकी स्थिति ये हो गयी है कि कोई साथ नहीं आ रहा, क्योंकि सब जानते हैं कि ये कब किसको धोखा दे दें, किसी को पता नहीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गंभीर चर्चाएं हुईं। देर रात तक सदन चला। 93 सदस्यों को चर्चा में भाग लेने के धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में हमने पहला बजट मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को साक्षी बनाकर प्रस्तुत कर रहे हैं। आज जब हमने आठवां बजट पेश किया तो रामलला को हमने विराजमान कर दिया और बजट भी उनके चरणों मे समर्पित है।

उन्होंने कहा कि अमृतकाल के पहले बजट में रामराज्य के अवधारणाओं को समावेश करने का प्रयास हुआ है। बजट ने उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाने के प्रयास है। बजट में अंत्योदय से विकसित अर्थव्यवस्था तक के प्रयास हैं। कृषि कल्याण से लेकर गरीब तक, स्वस्थ, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण करने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नेता विरोधी दल को बजट के आकार को लेकर चिंता होगी। ये बजट देश के किसी राज्य का सबसे बड़ा बजट है। नेता विरोधी दल के 2016 के चुनावी बजट से दोगुना से बड़ा बजट है। बजट में अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य है।

उत्तर प्रदेश के जीडीपी की बात हुई तो पिछले 7 वर्ष में कोरोना महामारी के बावजूद जी एस डी पी को दुगुना किया गया। 70 वर्षों में प्रदेश को जहां पहुँचने में समय लगा, हम सात वर्षों में उससे आगे ले गये। आज अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज प्रदेश बीमारू राज्य से रेवेन्यु सरपलस स्टेट है। प्रदेश में पेट्रोल डीजल की दर देश में सबसे कम है। इसका कारण रामराज्य की अवधारणा है।

जैसे जब बादल बरसता है तो सब पर समान रूप से बरसता है। यही बजट है। कोई नया शुल्क नहीं लगा। सभी 75 जनपदों को समान रूप से देखा गया। हमने कर चोरी को रोका, राजस्व को बढ़ाया। आज प्रदेश में डिजिटली लेन देन होता है। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता है। डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में बैंकिंग सेवा अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उत्तर प्रदेश में बैंकिंग व्यवसाय 26 लाख करोड़ का हो चुका है।

नेता सदन ने नेता विरोधी दल पर व्यंग्य करते हुए कहा कि आप अयोध्या जाना नहीं चाहते। ब्रिटेन तो अक्सर जाते हैं। टिकट कौन बुक करवाता है। ये भी पता है। आपने तो अपने कार्यकाल मे दिया था एक फेल्योर स्टेट। हमने बनाया एक सिक्योर स्टेट। आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को वन ट्रिलियन।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर