spot_img

Lohardaga: लोहरदगा में बस-ट्रक में टक्कर, तीन बच्चों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

लोहरदगा:(Lohardaga) झारखंड के लोहरदगा जिला के रांची-गुमला मुख्य पथ पर टाटी चौक के समीप शुक्रवार रात बस एवं हाईवा के बीच सीधी टक्कर में तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में प्रियंका कुजूर, सुमित खेरवार और आठ माह का बच्चा शामिल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायलों को रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि गुमला जिला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के बनालात से बारात रांची गई हुई थी। शाम में शादी के बाद सभी बाराती बस (जेएच 1इ 8810 ) से गुमला लौट रहे थे। इसी बीच लोहरदगा से कोडू लौट रहा है हाइवा (जेएच 01एफ 2496) से टाटी चौक के समीप सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में घायल लोगों को आसपास के ग्रामीणों ने बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles