spot_img

Lucknow : मुख्यमंत्री के तेवर देखकर लखनऊ पुलिस सक्रिय, हुड़दंग मामले में 16 गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में ताज होटल मार्ग पर बुधवार को बरसात के पानी के मध्य युवती से छेड़छाड़ और हुड़दंग मामले में मुख्यमंत्री के तेवर देखकर लखनऊ पुलिस सक्रिय है।

कमिश्नरेट पुलिस ने सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक की कार्रवाई में हुड़दंग व छेड़छाड़ करने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में भी गोमती नगर क्षेत्र के हुड़दंग मामले की चर्चा की। इसके बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने समुचे प्रकरण के वीडियो मंगाये और बारीकी से जांच की। जो भी चेहरे सामने आते गये, उनकी पहचान कर हालपता से उनकी गिरफ्तारी की गयी।

हुड़दंग करने के आरोप में गिरफ्तार हुए लोगों में पवन यादव, सुनील कुमार, मो.अरबाज, विराज साहू, अर्जुन अग्रहरि, रतन गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिल कुमार, प्रियांशु शर्मा, आशीष सिंह, विकास भंडारी, मनोज कुमार, अभिषेक तिवारी, कृष्णकांत गुप्ता, जय किशन, अभिषेक साहू के नाम शामिल है।

लखनऊ पुलिस के कमिश्नर समेत आला अधिकारी गोमती नगर प्रकरण पर नजर बनाये हुए हैं। इस दौरान फरार हो गये लोगों की भी तलाश की जा रही है। समुचे प्रकरण में मुख्यमंत्री के सख्त तेवर के कारण पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी को हटया गया है। वहीं गोमती नगर थाने के निरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने में निलम्बित किया गया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles