spot_img
Home Korba Korba : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप...

Korba : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एसईसीएल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

0
294

कोरबा : (Korba) कोरबा जिले (Korba district) में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आज (शनिवार) दोपहर कुसमुंडा परियोजना में कार्यरत एसईसीएल कर्मचारी जयराम कंवर (SECL employee Jairam Kanwar) (लगभग 50 वर्ष) अपने गृह ग्राम डुरेना दीपका से वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय वह दो पहिया वाहन पर सवार थे, जिसमें दो लोग सवार थे। पीछे बैठे व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम को राज हीरो द्वारा फोन कर बुलाया गया। घायल कर्मचारी को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल कर्मचारी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।