spot_img

Korba : पति ने की पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

कोरबा:(Korba ) जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपित देशराज कश्यप को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक देशराज कश्यप का 10 साल से मानसिक इलाज चल रहा है। 31 जुलाई को भी वह इलाज कराने बिलासपुर गया था। फिर देर रात में देशराज ने अपनी पत्नी मोंगरा, 3 बेटी पूजा, भाग्यलक्ष्मी और याचना की फावड़े से मारकर हत्या कर दी। उसने घटना को तब अंजाम दिया, जब सब सोए हुए थे। वारदात के बाद आरोपित देशराज, फरार हो गया था। जब घर में कोई चहल-पहल नहीं दिखी तो सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो घर का अंदर की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर पर 4 लाश खून से लथपथ पड़ी थी। घटना के बाद फएसएल की टीम बुलाया गया और जांच शुरू की गई। घटना के बाद फरार आरोपित को पुलिस ने 2 जुलाई को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि आरोपित देशराज की मानसिक इलाज 10 साल से चल रहा है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles