spot_img

Bharatpur: भरतपुर के नगर, सीकरी, पहाड़ी और कामां में इंटरनेट सेवाएं बहाल, चौकसी जारी

भरतपुर:(Bharatpur) एक अगस्त को हरियाणा के नूंह में निकाली जा रही ब्रज मंडल यात्रा पर हुए हमले के बाद भरतपुर के मेवात इलाके में अलर्ट जारी किया हुआ है। एक से तीन अगस्त सुबह 6 बजे तक नगर, सीकरी, पहाड़ी और कामां में नेटबंदी की गई थी। लेकिन, गुरुवार सुबह 6 बजे से इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है। जिले की चारों तहसीलों में हालात काबू में हैं। नेटबंदी खत्म हो गई है लेकिन बॉर्डर पर पुलिस की चौकसी बरकरार है।

कामां, पहाड़ी, सीकरी और नगर में नेटबंदी से व्यापारियों को काफी नुकसान भी हो रहा था। हरियाणा में हुई हिंसा के बाद हरियाणा बॉर्डर से सटे इलाकों में नेटबंदी की गई थी। ताकि, सोशल मीडिया पर कोई अफवाह नहीं फैला सके। दो दिन हुई नेटबंदी के बाद जब प्रशासन को हालात काबू में लगे तो गुरुवार सुबह से इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है। हालांकि पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। नगर, सीकरी, पहाड़ी आउट कामां में हालात शांतिपूर्ण हैं। चारों तहसील के थानों में धारा 144 बरकरार रखी गई है। पुलिस ने हरियाणा में हिंसा के बाद सीएलजी की बैठक की थी। लोगों से समझाइश की गई थी कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

Lakhimpur Kheri : लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में आठ मजदूरों की मौत

लखीमपुर खीरी : (Lakhimpur Kheri) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाइवे-730 (Lakhimpur-Bahraich National Highway-730) पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके...

Explore our articles