spot_img
HomeKorbaKorba: दो पक्षों में विवाद, युवक पर ब्लेड से किया ताबड़तोड़ हमला

Korba: दो पक्षों में विवाद, युवक पर ब्लेड से किया ताबड़तोड़ हमला

कोरबा: (Korba) जिले में देर रात दो लोगों के बीच आपसी विवाद हुआ, जिसके बाद एक ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल के चेहरे व गले पर ब्लेड से कई जख्म हो गए। इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के मानिकपुर थाना चौकी अंतर्गत मुड़ापार स्थित आनंदम विहार अपार्टमेंट्स के पास का है। घायल व्यक्ति का नाम कन्हैया रात्रे है। वह ऑटो पार्ट्स की दुकान पर रिपेयरिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम किसी बात को लेकर कन्हैया रात्रे और संजय सोनवानी के बीच आपसी विवाद हो गया। विवाद में आरोपित संजय सोनवानी गालीगलौज व मारपीट करने लगा था। इसके बाद मुड़ापार निवासी संजय सोनवानी ने अपने पास रखे ब्लेड से कन्हैया रात्रे पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों के बीच वाद-विवाद हो रहा था। इसी दौरान अचानक संजय सोनवानी ने ब्लेड निकाला और हमला करना शुरू कर दिया। आरोपित ने कम से कम 12 से 13 बार लगातार वार करता रहा।

कन्हैया रात्रे के गले व चेहरे पर ब्लेड के वार से गंभीर जख्म हुए है। घायल व्यक्ति जब चीख-पुकार मचाने लगा तब आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। इस घटना में कन्हैया को काफी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वारदात की पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित संजय सोनवानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित मौके से फरार हो गया है। आरोपित की पतासाजी के लिए मुखबिर लगाए गए हैं, बहुत जल्द आरोपित पुलिस के गिरफ्त में होगा।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर