spot_img

Kolkata: बंगाल में बारिश के बाद सामान्य हुआ मौसम

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही हल्की बारिश की वजह से मौसम सामान्य हो चला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम महज 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। कोलकाता के अलावा राज्य के अन्य हिस्से हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है। आज भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी हल्की बारिश की संभावना है।

Mumbai : निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता

मुंबई : (Mumbai) ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली (director Atlee and his wife, Priya Atlee) के घर खुशियों...

Explore our articles