spot_img
Home Kolkata Kolkata : पद्मश्री चिकित्सक को धमकाने के आरोपों पर तृणमूल पंचायत प्रधान...

Kolkata : पद्मश्री चिकित्सक को धमकाने के आरोपों पर तृणमूल पंचायत प्रधान ने दी सफाई

0
309

आसन्न पंचायत चुनाव में पार्टी ने फिर बनाया उम्मीदवार

कोलकाता : गोसाबा ब्लॉक से पंचायत प्रधान देवाशीष मंडल इस बार भी तृणमूल से प्रत्याशी हैं। सोमवार को उन्होंने गोसाबा ब्लॉक में अपना नामांकन जमा किया और शाम साढ़े तीन घंटे की नाव यात्रा पर अपने साथियों के साथ लौटे। उन्होंने कहा कि मैंने चमड़ी उधेड़ने की बात जरूर की थी लेकिन मैंने डॉक्टर बाबू को नहीं कहा था। दो भाई आपस में लड़े थे। एक का सिर फट गया था। खून बह रहा था। मैं उन्हें डांट रहा था तो डॉक्टर साहब को लगा कि मैं उनको बोल रहा हूं।

उन्होंने कहा कि अगर वह चाहेंगे तो दोबारा क्षेत्र में नहीं आएंगे। मुझे क्षमा करें। मैं उसके पास आऊंगा। दरअसल एक गलतफहमी हो गई थी। आशा है कि समाधान हो जाएगा।