spot_img

Kolkata: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मदर टेरेसा की समाधि पर जाएंगे

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस रविवार शाम मिशनरीज ऑफ चैरिटीज के ‘मदर हाउस’ जाएंगे। राज भवन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोस ‘मदर हाउस’ परिसर (Bose ‘Mother House’ Complex) में स्थित मदर टेरेसा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “राज्यपाल रविवार शाम लगभग 4.30 बजे ‘द मदर हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा करेंगे। वह यहां मदर टेरेसा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और परिसर का निरीक्षण भी करेंगे। यह केवल एक शिष्टाचार दौरा है।”

बंगाल और बंगालियों से अपने लगाव के लिए जाने जाने वाले बोस ने बृहस्पतिवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर ‘हेट खड़ी’ (बांग्ला वर्णमाला सीखने की एक रस्म) अदा की थी। बोस ने पिछले साल 23 नवंबर को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था।

Mumbai : राशा थडानी और वीर हिरानी का बड़ा डेब्यू ‘लगन लागी रे’ में दिखेगा नया रोमांस

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड में एक और स्टार किड डेब्यू की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles