Home crime news Kolkata: एसटीएफ ने दो मादक तस्करों को दबोचा

Kolkata: एसटीएफ ने दो मादक तस्करों को दबोचा

0
230

Kolkata

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतर राज्यीय मादक तस्करी गिरोह के दो तस्करों को धर दबोचा है। इनकी पहचान 55 साल के आकाश शेख और 35 साल के टिंकू शेख के तौर पर हुई है। इनके पास से 35 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसे वह सीमा पार तस्करी करने की फिराक में थे।

एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने रविवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम इन दोनों के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाना अंतर्गत जैसोर रोड के हृदयपुर मोड़ पर पहुंचने की सूचना पहले से पुलिस को लग गई थी। इसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय थाने के साथ मिलकर घेराबंदी की और जैसे ही दोनों पहुंचे, इन्हें घेर कर धर दबोचा गया।

दोनों की तलाशी लेने पर 35 किलो गांजा बरामद किया गया है। पता चला है कि दोनों ही मुर्शिदाबाद के रानीनगर के रहने वाले हैं। दोनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि वे मादक पदार्थों को सीमा पार से लेकर आते थे और राज्य के विभिन्न हिस्सों में तस्करी करते थे।

और कई अन्य जगहों से लाकर सीमा पार भी तस्करी किया करते थे। इनके कई अन्य साथी हैं जो अन्य मादक पदार्थ उपलब्ध कराते हैं। दोनों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिशें तेज हो गई हैं।