spot_img

Kolkata: बंगाल के तापमान में हल्की गिरावट शुरू

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में करीब एक पखवाड़े तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब पारा लुढ़कने का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान भी गिरकर सामान्य से दो डिग्री कम महज 23.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और यह 10 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान में गिरावट हुई है। हालांकि यहां पहले से ही तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles