spot_img

Begusarai: बिहार में घर में लगी आग से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

बेगूसराय:(Begusarai) बिहार के बेगूसराय जिले (Begusarai district of Bihar) में बीती रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से पति-पत्नी एवं दो बच्चों की मौत हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के अरवा गांव की है। घटना में आसपास की करीब आधा दर्जन झोपड़ी भी जल गई है।

देर रात हुई इस भीषण घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मौके बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं। स्थानीय पुलिस एवं अंचल प्रशासन भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामकुमार पासवान के पुत्र नीरज पासवान अपने पत्नी और बच्चों के साथ रात में अपने घर में सोए थे, इसी दौरान अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि ठंड के कारण आग ने जब विकराल रूप ले लिया, तब तक पता चला। लेकिन जब तक लोग जुटते नीरज पासवान, उनकी पत्नी 26 वर्षीय कविता देवी तथा दो वर्षीय कुश कुमार एवं चार वर्षीय लव कुमार की मौत हो गई। इस दौरान आसपास की सभी झोपड़ी भी जल गई। लोगों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया है।

घटना में रामकुमार पासवान, शिव पासवान, गौरी पासवान, राम शंकर पासवान, विजय पासवान एवं अजय पासवान का घर जलकर राख हो गया। तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी लोगों की बुरी तरह जलकर मौत हुई है। मामले की छानबीन एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Kathmandu : नेपाल सरकार का २०३५ तक २४,५०० मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने वर्ष २०३५ तक सरकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के संयुक्त निवेश से कुल 24,500 मेगावाट...

Explore our articles