spot_img

Kolkata: बंगाल में फिर थमी बारिश, तापमान में बढ़ोतरी जारी

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में एक बार फिर बारिश थम गई है जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हुआ है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है की कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से नहीं हुई है। इसकी वजह से कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पिछले हफ्ते ही न्यूनतम तापमान महज 27 डिग्री के करीब था और दो दिनों में इसके छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी यहां अचानक बढ़ी गर्मी के बारे में संकेत करता है।

मौसम विभाग ने बताया है कि फिलहाल आसमान में बहुत कम बादल छाए हुए हैं और आज यानि सोमवार और मंगलवार को बहुत कम बारिश के आसार है। इसकी वजह से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles