spot_img

Chandigarh: हरियाणा के नूंह में पुलिस के साये में सुबह संतों ने किया नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक

चंडीगढ़:(Chandigarh) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की नूंह में आज (सोमवार) ब्रजमंडल यात्रा के आह्वान के बीच सुबह पुलिस के साये में साधु-संतों के एक समूह ने नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा में होमगार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक हरियाणा पुलिस ने नूंह में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए हैं। संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले की सारी सीमाओं को 27 अगस्त को सील किया जा चुका है। हरियाणा के दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सटे बॉर्डर भी सील हैं।

बॉर्डर एरिया में पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं। रविवार को जिले के गांवों की मस्जिदों से मुनादी कराई गई है कि सोमवार को यात्रा के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। गांवों में भी किसी जगह पर चार से अधिक लोग इकट्ठे न हों। कोई भी अपने गांव से बाहर न जाए।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles