spot_img

Kolkata: गिरफ्तार सप्तक को लेकर विश्वविद्यालय के मेन हॉस्टल पहुंची पुलिस

कोलकाता: (Kolkata) जादवपुर विश्वविद्यालय में बांग्ला विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की छत से गिर कर मौत मामले में गिरफ्तार नौ छात्रों में से एक सप्तक कामिला को लेकर पुलिस की टीम शुक्रवार दोपहर विश्वविद्यालय के मेन हॉस्टल में पहुंची है। इसी हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने की वजह से स्वप्नदीप के जबड़े टूट गए थे और बहुत अधिक खून बह जाने की वजह से केपीसी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में गिरफ्तार सप्तक प्रत्यक्षदर्शी था। इसलिए पुलिस उसे लेकर विश्वविद्यालय के मेन हॉस्टल में गई है। वहां घटना का री-क्रिएशन किया जाएगा।

गत 10 अगस्त की रात विश्वविद्यालय के हॉस्टल से गिरने के बाद स्वप्नदीप ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे एक साथ और अलग-अलग भी पूछताछ हुई है। सभी ने अलग-अलग दावे किए हैं। इसलिए सप्तक जो वारदात के समय बिल्कुल करीब था उसके बयान को महत्वपूर्ण मानते हुए पुलिस ने घटना के री-क्रिएशन की योजना बनाई।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles