spot_img

Kolkata : गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल के खिलाफ लामबंदी, ममता ने किया स्टालिन को फोन

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने की कवायद को हवा दे दी है। इसी क्रम में ममता ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बातचीत की। स्टालिन ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की है।
स्टालिन ने ट्विटर पर लिखा, “पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे फोन किया था। गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपालों के अलोकतांत्रिक गतिविधियों के खिलाफ हम लोगों ने जो कदम उठाया है, उसकी सराहना की है और सभी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एकजुट होकर ऐसे ही कदम उठाने का परामर्श दिया है।”

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रॉबी पर स्टालिन सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में स्टालिन की सरकार ने विधानसभा में एक बिल पारित किया है, जिसमें सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर के लिए एक समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऐसा ही फैसला करने को कहा था, जिस पर ममता ने उन्हें फोन किया था।

Kathmandu : दुबई में फंसे नेपाली यात्रियों के लिए विशेष विमान भेजने की तैयारी

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल एयरलाइंस कार्पोरेशन (एनएसी) (Nepal Airlines Corporation) दुबई एयरपोर्ट (Dubai Airport) पर फंसे नेपाली यात्रियों को लाने के लिए विशेष उड़ान...

Explore our articles