spot_img

Kolkata : ममता चेन्नई में कर सकती हैं स्टालिन से मुलाकात

Kolkata : Mamta may meet Stalin in Chennai

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेन्नई में तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम के स्टालिन से भेंट करने की संभावना है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बनर्जी बुधवार को चेन्नई यात्रा पर जायेंगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन ने उन्हें तीन नवंबर को अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर आमंत्रित किया है।अधिकारी ने बताया कि दो नवंबर को चेन्नई पहुंचने के शीघ्र बाद बनर्जी स्टालिन से उनके कैंप ऑफिस में मुलाकात कर सकती हैं । ममता के एक रात चेन्नई में ही प्रवास की संभावना है।उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो तमिलनाडु के कई शीर्ष नेताओं से मिल भी सकती हैं जिनके गणेशन के पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।

Explore our articles