spot_img

Kolkata : कोलकाता पुलिस को मिली राजभवन और इंडियन म्यूजियम को उड़ाने की धमकी

कोलकाता : महानगर कोलकाता के ऐतिहासिक राजभवन और इंडियन म्यूजियम को बम धमाके में उड़ाने की धमकी कोलकाता पुलिस को मिली है। इसे लेकर लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे मेल के बाद एयरपोर्ट और इंडियन म्यूजियम में एहतियातन पड़ताल किया गया है। हालांकि कुछ भी संदिग्ध मिला नहीं है। कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि ईमेल के जरिए एक धमकी मिली है जिसमें राजभवन और इंडियन म्यूजियम को उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि यह केवल अफवाह भर है। दोनों जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन सतर्कता बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले पिछले शुक्रवार को कोलकाता हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद गहन तलाशी ली गई थी। एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद फिर एक दिन पहले सोमवार को भी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था। अब मंगलवार को राजभवन तथा इंडियन म्यूजियम को उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने ईमेल का आईपी एड्रेस निकाल कर उसे ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

New Delhi/Mumbai : वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी के 1.3 फीसदी पर: आरबीआई

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर पर...

Explore our articles