spot_img

Kolkata: गर्मी ने बंगाल में छुड़ाए पसीने, आसमान से बरस रही आग

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार पारा चढ़ रहा है।

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। दिन भर तापमान 39 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने वाला है जिसके कारण चिलचिलाती धूप में गर्मी और बढ़ेगी। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने वाला है। शनिवार तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

New Delhi : केजरीवाल और अन्य को दिल्ली आबकारी घोटाला से बरी किए जाने काे लेकर सुनवाई टली

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और 22...

Explore our articles