spot_img

Kolkata : शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल नेता सुजीत बसु को ईडी ने छह मई को फिर बुलाया

Kolkata: ED Resummons Trinamool Leader Sujit Bose on May 6 in Teacher Recruitment Scam Case

रथिन घोष भी तलब
कोलकाता : (Kolkata)
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने बिधाननगर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुजीत बसु को एक बार फिर समन भेजा है। ईडी ने उन्हें छह मई को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया हे। केंद्रीय एजेंसी ने राज्य के एक और मंत्री रथिन घोष (Rathin Ghosh) को भी उसी दिन तलब किया है।

राज्य के दमकल मंत्री रहे सुजीत बसु (Sujit Bose) शुक्रवार को सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी के दफ्तर में पेश हुए थे। वहीं उन्हें बताया गया कि उन्हें छह मई को दोबारा उपस्थित होना होगा। बताया गया है कि इससे पहले भी ईडी कई बार उन्हें तलब कर चुकी थी। हालांकि सुजीत बोस का कहना था कि चुनावी व्यस्तता के कारण वह पहले उपस्थित नहीं हो पाए थे।

इससे पहले ईडी ने उनके बेटे समुद्र बोस को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। जांच एजेंसी ने सुजीत बोस के घर और दफ्तर में भी छापेमारी की थी। अब ईडी ने उन्हें फिर से छह मई को अपने दफ्तर में पेश होने का निर्देश दिया है।

उधर सुजीत के अलावा एक अन्य मंत्री रथिन घोष को भी ईडी ने छह मई को ही तलब किया है। भर्ती भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (central investigative agency) ने उन्हें पहली भी कई बार तलब भी किया था लेकिन उन्होंने चुनाव कार्य में व्यस्तता का हवाला देकर ईडी से समय देने की मांग की थी।

अक्टूबर 2023 में मंत्री रथिन से ईडी ने पुनर्नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ की थी। उस वक्त उनके घर की तलाशी ली गई थी। जनवरी 2024 और अक्टूबर 2025 में मंत्री सुजीत (Minister Sujit) के दफ्तर और घर पर ईडी ने छापेमारी की थी। उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों के पते भी केंद्रीय जांच एजेंसी (central investigative agency) के अधिकारियों ने खंगाले थे।

Explore our articles