spot_img

Kolkata : स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार (West Bengal BJP President Dr. Sukant Majumdar) शनिवार को स्वस्थ हो कर अस्पताल से घर लौट आये। शनिवार को उन्हें कोलकाता के एक गैरसरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से निकलते वक्त सुकांत मजूमदार ने वहां मौजूद लोगों को इशारों में आश्वस्त किया कि अब वे स्वस्थ हैं।

सुकांत मजूमदार 14 फरवरी को संदेशखाली जाने के क्रम में उत्तर 24 परगना के बशीरहाट में पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल हो गये थे। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें सुकांत मजूमदार घायल हो गये। उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती, दिलीप घोष, सौरव गांगुली आदि सुकांत को देखने अस्पताल पहुंचे थे।

Explore our articles