spot_img

Kolkata : घर में घुसकर भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या

कोलकाता : कूचबिहार के दिनहाटा के पुंटीमारी इलाके में एक भाजपा नेता की उसके घर में घुसकर कथित तौर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई है। प्रशांत रॉय बसुनिया नाम के नेता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। भाजपा ने तृणमूल पर आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार जख्म प्रशांत का घर पुंटीमारी पंचायत के शिमुलताला में है। शुक्रवार दोपहर प्रशांत घर पर था। उसके परिजनों का आरोप है कि दोपहर में अचानक कुछ लोग घर में घुस आए और प्रशांत पर फायरिंग कर दी। रक्तरंजित हालत में उसे दिनहाटा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत हुई है। पार्टी नेता पर हमले के बारे में कूचबिहार जिला भाजपा अध्यक्ष सुकुमार रॉय ने कहा कि कुछ लोग आए और प्रशांत को अचानक गोली मार दी।

इस संदर्भ में उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि प्रशांत रॉय बसुनिया असामाजिक गतिविधियों में शामिल थे। इस घटना से राजनीति का कोई लेना-देना नहीं लग रहा है। गोली किसने और क्यों चलाई यह देखना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। तृणमूल इस घटना में शामिल नहीं है। तृणमूल को इस बात की परवाह नहीं है कि उन पर किसने हमला किया। पुलिस जांच करेगी।

कूचबिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सन्नी राज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों की शिनाख्त की कोशिशें जारी है।

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles