spot_img

Kolkata : एगरा ब्लास्ट मामले में भानु बाग की पत्नी गिरफ्तार

कोलकाता: (Kolkata) पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में पटाखा कारखाने में हुए ब्लास्ट मामले में कारखाना मालिक भानु बाग की पत्नी गीता बाग को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने भाई के घर छुपी हुई थी। राज्य सीआईडी की टीम ने उसे पकड़ा है। उसे बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईडी ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार किया है।

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक पटाखा कारखाने का मालिक भानु बाग की मौत के बाद भी गीता बाग फरार हो गई थी। वह अपने पिता के घर में भाई के साथ छिपी हुई थी। वहां से उसे गिरफ्तार कर ओडिशा से पूर्वी मेदिनीपुर लाया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि ब्लास्ट के इस मामले में 12 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें मुख्य आरोपित भानु बाग भी शामिल है।

Ahmedabad : गुजरात में भीषण गर्मी, सुरेंद्रनगर में पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार, सबसे अधिक तापमान दर्ज

अहमदाबाद : (Ahmedabad) गुजरात में मई महीने की गर्मी लोगों के लिए कहर बन रही है। मौसम विभाग और विशेषज्ञों (Meteorological Department and experts)...

Explore our articles