spot_img

Kolkata : पश्चिम बंगाल में कोविड के 5 नए मामले, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 16 हुई

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण (Cases of Covid-19 infection) के मामले एक बार फिर बढ़ते दिख रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग (state health department) के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 3 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है, जबकि 2 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अधिकांश संक्रमितों में हल्के लक्षण हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय प्रशासन को जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की गई है और लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और नियमित रूप से हाथ धोने जैसे बुनियादी उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसमी बदलाव और लोगों की लापरवाही के कारण संक्रमण के मामले फिर से बढ़ सकते हैं, इसलिए सावधानी और निगरानी बेहद ज़रूरी है।

Explore our articles