spot_img

Kolkata : पश्चिम बंगाल में पांच सीटों के नतीजे घोषित

चार पर भाजपा और एक पर तृणमूल कांग्रेस विजयी
कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in West Bengal) की मतगणना में अब तक पांच सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती है जबकि एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है। जिन सीटों पर भाजपा को कामयाबी मिली है उनमें पूर्व बर्धमान की मंतेश्वर और भातार, पश्चिम बर्धमान की आसनसोल तथा अलीपुरद्वार जिले की कालिमपांग सीटें शामिल है। तृणमूल को मुर्शिदाबाद जिले की भगवानगोला सीट पर कामयाबी मिली है।

चुनाव आयाेग (Election Commission) के अनुसार, मंतेश्वर सीट पर भाजपा के सैकत पांजा ने राज्य के पूर्व मंत्री और तृणमूल उम्मीदवार सिद्दिकुल्ला चौधुरी को 14,798 मतों से पराजित किया जबकि भातार सीट से भाजपा के कारफा सौमेन 6,528 मतों से विजयी घोषित किये गये हैं। उधर, पश्चिम बर्धमान की आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा की अग्निमित्रा पाल ने 40,839 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है जबकि कालिपांग सीट से भाजपा के भरत कुमार छेत्री 21,464 मतों से विजयी घोषित किये गये हैं।

वहीं, तृणमूल को मुर्शिदाबाद की भगवानगोला सीट पर कामयाबी मिली है जहां पार्टी के उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार ने 56,407 वोटों से जीत दर्ज की है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles