spot_img

Kishanganj: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा

किशनगंज:(Kishanganj ) सशस्त्र सीमा बल (SSB) 12 वीं बटालियन की डी कंपनी मोहामारी के जवानों ने शनिवार सुबह मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया।

सहायक कमांडेंट सत्यपाल शर्मा के नेतृत्व में जवानों और ग्रामीणों ने मोहामारी के देवनाथ टोला, बमटोली, गिरिटोला, पांचगाछी गांवो में अमृत कलश लिए गांव से माटी सग्रह किया। इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों के साथ भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने एवं देश की रक्षा करने का प्रतिज्ञा लिया।

अमृत कलश यात्रा में सहायक कमान्डेंट सत्यपाल शर्मा के साथ इंस्पेक्टर धुखाराम राणा, मुखिया लखीराम हांसदा, सहित अन्य जवान एवं ग्रामीण शामिल हुए।

New Delhi : पाकिस्तान संग द्विपक्षीय मैचों पर बैन बरकरार

नई दिल्ली : (New Delhi) खेल मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs and Sports) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों...

Explore our articles