spot_img

Kishanganj : आरोपित दारोगा की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में दी अर्जी

किशनगंज : टेढ़ागाछ थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव को पुलिस एसआईटी आठ दिनों में गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं पूर्व थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला और मनोज कुमार यादव ने अग्रिम जमानत हेतू कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

सरकारी अधिवक्ता सुरेन प्रसाद साह से पूछने पर उन्होंने बताया कि एबीपी बेल के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल किया है, जिसका नम्बर 200/ 2023 हैं।

उल्लेखनीय है कि टेढ़ागाछ थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला व डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव फरार चल रहे है। यूपी की एक महिला ने टेढ़ागाछ थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला व डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद मामला चर्चा में आया था।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles