spot_img

KHOPOLI : मुर्गे लड़ाकर जुवां खेलने वाले 34 लोग गिरफ्तार

पुरुषोत्तम कनौजिया

खोपोली : खोपोली के तेजफार्म हाउस पर मुर्गों के शरीर पर चाकू और ब्लेड बांधकर लड़ाने और उनपर सट्टा लगाने के आरोप में खोपोली पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 76 मुर्गों के साथ करीब 71 लाख 78 हजार रुपए का माल बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्घे ने बताया कि हमे गुप्तचर से खबर मिली थी कि तेज फार्म हाउस पर मुर्गियों को लड़ाकर जुआं खेला जा रहा है। जिसके बाद हमने वहां पर छापेमारी की जहां पर लोग जुवां खेलते हुए मिले जिसके बाद पुलिस ने वहां पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पाया कि उस जगह पर करीब 76 मुर्गों के शरीर में धारदार हथियार जैसे चाकू और ब्लेड बांधकर उन्हे लड़ने के लिए उकसा रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने मुर्गों के जीतने और हारने पर पैसे लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने वहां मौजूद सभी 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास मौजूद पैसे जब्त कर लिए। लड़ाने के लिए लाई गई करीब 76 मुर्गियों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि मुर्गियों को लड़ाना इस क्षेत्र का पारंपरिक खेल है,लेकिन उस पर सट्टा लगाने की वजह से वह गैरकानूनी हो गया जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Dhaka : पूर्व कप्तान तमीम इकबाल बने बीसीबी के अध्यक्ष

ढाका : (Dhaka) पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Former captain Tamim Iqbal) को चार साल के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) का...

Explore our articles