spot_img
HomelatestKaushambi: उप्र : उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी बने समधी, रचाया...

Kaushambi: उप्र : उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी बने समधी, रचाया बेटा-बेटी का विवाह

Kaushambi

कौशांबी : (Kaushambi) कौशांबी जिले (Kaushambi district) में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो कैदी आपस में समधी बन गए। दोनों कैदियों ने अपने बेटे और बेटी का बुधवार को विवाह कर दिया। शासन ने उन्हें पैरोल पर भेज कर इस रिश्ते की सभी रस्मों को पूरा कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कौशांबी जिला जेल प्रभारी जेलर भूपेश सिंह ने बताया कि जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कटहुला गांव निवासी धारा सिंह को कई साल पहले हुए एक हत्याकांड में दोषी करार दिया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि जेल में ही धारा सिंह की मुलाकात अर्जुन यादव से हुई जो गांव में हुई एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जेल में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और धारा सिंह और अर्जुन सिंह ने जेल में ही अपने बच्चों का रिश्ता तय कर दिया।

जेलर ने बताया कि धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह भी अपने पिता के साथ जेल की सजा काट रहा था और 10 साल की सजा पूरी होने पर वह कुछ दिनों पहले जेल से रिहा हुआ था। अर्जुन सिंह को धारा सिंह का बेटा सुमित सिंह अपनी बेटी के लिए योग्य वर लगा।

अर्जुन सिंह और धारा सिंह को विवाह की रस्मों को निभाने के लिए बुधवार को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया और धारा सिंह का 26 वर्षीय बेटा सुमित, अर्जुन सिंह के घर बारात लेकर पहुंचा। विवाह की रस्में अदा करने के लिए पुलिस अर्जुन सिंह और धारा सिंह को लेकर वैवाहिक समारोह में पहुंची।

भूपेश सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृत आदेश के अनुसार अर्जुन सिंह को 21 दिन की पैरोल जबकि धारा सिंह को चार दिन की पैरोल पर छोड़ा गया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर