spot_img

Kathmandu: नेपाल के दार्चुला में हिमस्खलन में लापता पांच लोगों की तलाश जारी

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत दार्चुला जिले में हिमस्खलन के दौरान लापता पांच लोगों की तलाश जारी है। यह लोग यार्सागुम्बा (जड़ी-बूटी) एकत्र करने गए थे। यह जानकारी दार्चुला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी प्रदीप सिंह धामी ने दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना ब्यास ग्रामीण नगर पालिका के चारुंग नामक स्थान पर हुई। 12 लोग नम्पा पर्वत पर यार्सागुम्बा लेने गए थे। वहां से लौटते समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए। मंगलवार की रात पुलिस टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने सात लोगों को बचा लिया।

नेपाल में चार दिन से हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हो रहा है। इसका पश्चिमी नेपाल के हिमालय में जड़ी-बूटी की तलाश करने वालों पर असर पड़ा है। बझांग में हिमस्खलन की चपेट में आई एक महिला लापता है।

Dehradun : पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी (Bhuwan Chandra Khanduri)...

Explore our articles