spot_img

Kathmandu : टिकटॉक के अपने 30 लाख वीडियो डिलीट कर प्रतिबंध वापस लेने के आग्रह को नेपाल ने ठुकराया

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल फिलहाल चीन के सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक (China’s social media app ticket) को राहत देने के पक्ष में नहीं है। नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के बाद चीन की इस कंपनी के हाथ-पांव फूल गए हैं। टिकटॉक ने करीब 30 लाख वीडियो डिलीट कर नेपाल सरकार को पत्र लिखा। पत्र में नेपाल सरकार से प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया गया। नेपाल ने फिलहाल प्रतिबंध वापस लेने से इनकार कर दिया है।

इस कंपनी ने नेपाल की टेलीकॉम अथॉरिटी (Telecom Authority of Nepal) को लिखे पत्र में कहा कि वह कानून के दायरे में रहकर काम करने को तैयार है। इस संबंध में करीब 29 लाख 98 हजार वीडियो डिलीट कर दिए हैं। इसलिए सरकार प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस ले। टिकटॉक के दक्षिण एशियाई देशों के कानूनी सलाहकार फर्डोस मोटाकिन (Ferdos Motakin) ने नेपाल सरकार के निर्णय पर दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नेपाल सरकार जल्द प्रतिबंध वापस ले लेगी।नेपाल टेलीकॉम अथॉरिटी के चेयरमैन पुरुषोत्तम खनाल का कहना है कि टिकटॉक को पत्र का जवाब दे दिया गया है। इसमें साफ किया गया है कि सरकार फिलहाल अपने निर्णय पर कायम है। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना टिकटॉक कंपनी के हित में है।

New Delhi : सर्राफा बाजार में बढ़ी सोने की चमक, चांदी में गिरावट का रुख

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market today) में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा...

Explore our articles