spot_img
Home Election Update Kathmandu : भाजपा का चुनावी अभियान समझने के लिए नेपाल के पांच...

Kathmandu : भाजपा का चुनावी अभियान समझने के लिए नेपाल के पांच दलों के नेता दिल्ली में

0
291

काठमांडू : भारतीय जनता पार्टी के निमंत्रण पर चुनावी अभियान को समझने के लिए पांच दलों के नेता बुधवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। भाजपा के विदेश विभाग ने दुनिया के कई देशों के राजनीतिक दलों के साथ नेपाल के पांच राजनीतिक दलों को भी निमंत्रण भेजा था।

नेपाल की तरफ से भाजपा के चुनावी अभियान को समझने के लिए नेपाली कांग्रेस के सांसद उदय शमशेर राणा, नेकपा एमाले की तरफ से विष्णु रिमाल, माओवादी की तरफ से मातृका यादव और जनमत पार्टी की तरफ से डॉ. जयकान्त राउत आज दिल्ली रवाना हुए।

भाजपा विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने भाजपा के चुनावी अभियान को दिखाने और समझाने के लिए नेपाल सहित कई देशों के राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दिल्ली बुलाया है। इन विदेशी दलों के प्रतिनिधियों को आज भाजपा मुख्यालय पर चुनावी प्रचार अभियान से जुड़े कार्यों का अवलोकन करवाया गया। आज शाम को ही विदेशी प्रतिनिधियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात तय है। इसके अलावा विदेशी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात होगी।