spot_img

Kathmandu : नेपाल में राष्ट्रीय सभा चुनाव के लिए सभी सातों प्रदेशों में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

काठमांडू : (Kathmandu) अगले साल 25 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय सभा चुनाव (Election Commission of Nepal) को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी सातों प्रदेशों में अपने प्रांतीय कार्यालय स्थापित कर दिए हैं तथा प्रत्येक प्रदेश में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई (Election Commission spokesperson Narayan Prasad Bhattarai) के अनुसार इन चुनावों के लिए जिला न्यायाधीशों को निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कोशी प्रदेश में भीमराज प्रसाई, मधेश प्रदेश में शुभनाथ पुरी, बागमती प्रदेश में गीता श्रेष्ठ, गण्डकी प्रदेश में हिमाल बेलवासे, लुम्बिनी प्रदेश में प्रकाशराज पण्डित, कर्णाली प्रदेश में दीपक ढकाल तथा सुदूर पश्चिम प्रदेश में भुवन सिंह थापा को नियुक्त किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन 3 जनवरी को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा, जिसके बाद दावा-आपत्ति और जांच प्रक्रिया चलेगी। अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक प्रकाशित की जाएगी।

उम्मीदवारों का नामांकन 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। नामांकन के विरुद्ध आपत्तियाँ 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दर्ज कराई जा सकेंगी। उम्मीदवार अपने नामांकन 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वापस ले सकेंगे तथा उसी दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंतिम उम्मीदवार सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे। निर्धारित मतदान केंद्रों पर 25 जनवरी को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

New Delhi : हाई कोर्ट ने उद्योगपति बीना मोदी और ललित भसीन के विरूद्ध दर्ज केस निरस्त किया

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय ने उद्योगपति बीना मोदी और वरिष्ठ वकील ललित भसीन (industrialist Bina Modi and senior advocate Lalit...

Explore our articles