spot_img
Home INTERNATIONAL Kathmandu: चीनी कारोबारी जैक मा नेपाल से पाकिस्तान रवाना

Kathmandu: चीनी कारोबारी जैक मा नेपाल से पाकिस्तान रवाना

0
376

काठमांडू:(Kathmandu:) अलीबाबा के संस्थापक, चीनी अरबपति जैक मा ने नेपाल का दौरा किया और अब पाकिस्तान चले गए। वह मंगलवार को चार्टर्ड विमान से काठमांडू आये और गुरुवार रात पाकिस्तान के लाहौर के लिए रवाना हुए ।त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट कार्यालय ने बताया कि बीती रात 11: 30 बजे जैक मा चार्टर्ड विमान से पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।

नेपाल भ्रमण के दौरान जैक भक्तपुर दरबार स्क्वायर और स्वयंभू पहुंचे थे। वह बुधवार को नेपाल की प्रमुख सब्जी मंडी कालीमाटी पहुंचे और अपनी कार से इसका अवलोकन किया।जैक मा ने भक्तपुर दरबार इलाके में एक हस्तशिल्प की दुकान से कुछ सामान भी खरीदा था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जैक मा नेपाल क्यों आए थे।वह मंगलवार को बांग्लादेश के ढाका से काठमांडू पहुंचे थे।