spot_img
Home Cyber Crime Kanpur : साइबर ठगी मामले में पीड़ितों के खाते में साइबर सेल...

Kanpur : साइबर ठगी मामले में पीड़ितों के खाते में साइबर सेल ने वापस कराए 329525 रुपये

0
294

कानपुर : साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर साइबर सेल दक्षिण ने बुधवार को अलग—अलग ढंग से हुई साइबर ठगी मामले के सात पीड़ितों के खाते में कुल 3 लाख 29 हजार 525 रुपए वापस करने में कामयाबी पाई। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि साइबर सेल प्रभारी दक्षिण जोन उप निरीक्षक सनित मलिक और उनकी टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में विगत दिनों साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों की तहरीर दर्ज किए मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 लोगों के खातों में उनका पूरा पैसा वापस कराया। खातों में पैसा वापस आते ही पीड़ितों ने पुलिस टीम की खूब सराहना की।

उन्होंने बताया कि नौबस्ता के डब्लू ब्लाॅक कुशीनगर निवासी तपन त्रिपाठी के खाते से 70 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई। टीम ने विधिक कार्रवाई करते हुए खाते में बुधवार को पूरा पैसा वापस कराने में कामयाबी पाई। इसी तरह किदवाई नगर थाना क्षेत्र के आनन्दपुरी टीपी नगर निवासी संध्या गुप्ता के खाते में 37 हजार रुपए वापस कराया गया। किदवई नगर के एक ब्लॉक नौबस्ता निवासी आकांक्षा के खाते में 19622 रुपए, शिवपुरी पूर्वी निवासी निर्भय गोस्वामी के खाते में 18190 रुपए, किदवई नगर के जूही सफेद कालोनी निवासी अख्तर आलम के खाते में 104432 रुपए, जूही के सफेद कालोनी निवासी यश यादव के खाते में 48 हजार रुपए वापस कराए। इस तरह दक्षिण की साइबर सेल ने बुधवार को कुल 3 लाख 29 हजार 225 रुपए वापस कराने में कामयाबी पायी।