spot_img

Kanker : विवाह समारोह में मधुमक्खियों ने किया हमला 12 ग्रामीण घायल

कांकेर : जिले के अंतिम छोर में बसे हिंगुनझार गांव में विवाह समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, इससे 12 लोग घायल हुए हैं। घर के पास पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था, विवाह रस्म निभाने लकडिय़ां सुलगाई गई थी, उसी छत्ते तक आग का धुआं पहुंच गया। जिसके बाद मधुमक्खियां शादी वाले घर में हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सभी अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। फिर भी एक-एक कर मधुमक्खियों ने 12 लोगों को काट लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घरवालों ने कहा है कि उन्हें पता नहीं था कि घर के बड़े पेड़ मे इतना बड़ा मधुमक्खिी का छत्ता है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles