spot_img
Home crime news Kaithal : कन्यादान योजना के तहत खाते में आई रकम महिला ने...

Kaithal : कन्यादान योजना के तहत खाते में आई रकम महिला ने धोखे से निकाली

0
381

कैथल : हरियाणा सरकार की कन्यादान स्कीम के तहत लड़की की शादी के लिए खाते में आई रकम आवेदन करवाने वाली महिला ने धोखे से अंगूठा लगाकर निकाल लिया। गुहला पुलिस ने रविवार को महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गांव खरका निवासी बस्सी देवी ने डीएसपी गुहला को दी शिकायत में बताया कि उसने हरियाणा भवन अन्य सुनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से लड़की की शादी की स्कीम के तहत अपनी लड़की लक्ष्मी देवी की शादी के लिए भागल निवासी उर्मिला देवी के माध्यम से फाइल में कागजात तैयार करवा कर आवेदन किया था। उसके बाद 27 सितंबर 2022 को पहली किस्त 51 हजार रुपए, दूसरी किस्त 5 दिसंबर 2022 को विभाग ने 50 हजार रुपए उसके खाते में डाली। काफी दिनों बाद वह उर्मिला देवी के पास गई। जिसने उसे कहा कि आप मशीन पर अंगूठा लगा दो तो जल्दी रकम आ जाएगी। उसके कहने पर उसने अंगूठा लगा दिया और कहा कि दो-चार दिन बाद बैंक से पता कर लेना।

जब उसने बैंक में पता किया तो उसे मालूम हुआ कि उर्मिला देवी और मोहनलाल दोनों ने मिलकर एयरटेल एप डाउनलोड करके उसके बैंक खाते से एक लाख एक हजार रुपए की रकम निकाल ली। वह एक गरीब औरत है और दोनों ने धोखाधड़ी से उसके खाते में आई रकम निकाल ली। गुहला पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उर्मिला देवी वह एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।