spot_img
HomeFaridabadFaridabad : अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा के साथ कनेक्टिविटी मंझावली पुल...

Faridabad : अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा के साथ कनेक्टिविटी मंझावली पुल से शुरू होगी: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्र ने लगभग साढे चार करोड़ रुपये से बनने वाली 5 गलियों के विकास कार्यों की दी सौगात

फरीदाबाद : केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को सरस्वती कालोनी,निखिल विहार और टीम्बर रोङ पर 80 एमएम इंटर लाकिगं टाइलों से बनाई जाने वाली लगभग साढे चार करोड़ रुपये से गलियों के विकास कार्यों एक और सौगात दी है। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की सीधी क्नैक्टीविटी जल्द ही शुरू होगी।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा के साथ में मंझावली पुल से सीधा आवागमन शुरू होगा। मंझावली पुल से होते हुए फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद से चंद मिनटों में लोग ग्रेटर नोएडा में पहुंचेगे। कृष्ण पाल गुर्जर रविवार को वार्ड नम्बर 25,28 से 30 में सरस्वती कालोनी, निखिल विहार और टीम्बर रोङ इंटर लाकिगं टाइलों से बनाई जाने वाली 5 गलियों के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत देश का परचम लहराया है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि 4 करोड, 49 लाख 46 हजार रुपये की धनराशि से रुपए की लागत से अलग अलग पांच गलियों को इंटर लाकिगं टाइलों से आधुनिक तकनीकी से निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते है कि देश आगे तभी बढ़ेगा, जब देश को आगे बढ़ाने की सोच के साथ कार्य होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के गरीबों, किसानों और स्नातन धर्म के लिए बेहतर काम करने वाले महान लोगों को भारत रत्न से सम्मानित कर रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 से पहले का फरीदाबाद और आज के फरीदाबाद के चहुमुखी विकास में फर्क साफ़ दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उसी तरह उद्योगिक नगरी फरीदाबाद देश में नहीं एशिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई है । इसी संकल्प को पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के पथ पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। 2047 तक भारत को विकसित देखना सरकार का लक्ष्य है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर