spot_img

Kaithal : कैथल में सैकड़ों ने लगाई सेहत की दौड़

डीएसपी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया मैराथन को रवाना

कैथल : शनिवार सुबह राउंड टेबल संस्था ने कैथल मैराथन का आयोजन किया। हरियाणा के सबसे लंबे व्यक्ति महाबली भीम ने भी मैराथन में हिस्सा लिया। डीएसपी सुनील कुमार ने करनाल रोड पद्मा सिटी मॉल से मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

कांग्रेस के नेता सुदीप सुरजेवाला भी मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे। सुबह छह बजे पद्मा सिटी मॉल से शुरू होकर पेहवा चौक पहुंची। जहां लोगों ने मैराथन में शामिल बच्चे, बूढ़े और जवानों का स्वागत किया। युवाओं में मैराथन के दौरान सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

कैथल राउंड टेबल संस्था के चेयरमैन इलेक्ट गौतम मिगलानी ने बताया कि राउंड टेबल संस्था पूरे राष्ट्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। इसी कड़ी में कैथल राउंड टेबल संस्था ने भी कई दिन पहले लड़कियों के सरकारी स्कूल में दो कमरे बनवाये थे। इस मौके पर होली पाथ स्कूल को 21 हजार रुपये की अनुदान राशी दी। इस मौके पर गौतम मिगलानी, वरूण मिगलानी, सुमित गर्ग, डॉ. बिक्रमजीत शाह, श्रेय चौधरी, सारांश चौधरी, अंकित टक्कर, अक्षयदीप, मोहित सिक्का, हनी आहलुवालिया, साहिल बंसल, अंकित चौधरी मौजूद रहे।

Explore our articles