spot_img

रोजाना एक कविता: आज पढ़िए रुसी कवि काएसिन कुलिएव की कविता ‘आदमी लौटकर नहीं आते’

वसन्त चला जाएगा
चला जाएगा वसन्त फिर लौटने के लिए
अगले साल ऐसे ही शरद भी
वक़्त पर फिर से वापसी के लिए ।
पर मैं जाऊँगा जब भी लौट नहीं पाऊँगा
फिर से ।

लौटते हैं मेघ, घनघोर बरसने के लिए
प्यासी नहीं रहेगी धरती ।
चली जाएगी हिम और फिर लौटेगी
एक दिन ।
बस, मैं नहीं लौटूँगा, एकबारगी जाने के बाद ।

सुबह चली जाती है
और फिर लौटती है ।
दिन जाता है और फिर आता है
बारी आने पर ।
रात जाती है और लौट आरी है फिर
दिन ढलने पर ।

सिर्फ़ आदमी —
आदमी जाते हैं तो
लौटकर नहीं आते ।

Explore our articles