spot_img

रोजाना एक कविता: आज पढ़िए युवा शायर हर्षद तिवारी की ग़ज़ल ‘मैं पहले तो बहुत बादल बनाता’

मैं पहले तो बहुत बादल बनाता
फिर इस के बाद इक जंगल बनाता

अगर होता मैं कूज़ा-गर तुम्हारा
बची मिट्टी से फिर संदल बनाता

उसे तुम पैर से लगने न देती
अगर हाथों से मैं पायल बनाता

बनाया था तुझे आँखों का आँसू
हमें भी यार तू काजल बनाता

तुम्हें दलदल बना रक्खा है उस ने
मैं जो होता न तो मख़मल बनाता

न की आईने से तारीफ़ मैंने
अमा पागल को क्या पागल बनाता

Ahmedabad : अहमदाबाद मंडल में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण

अहमदाबाद : (Ahmedabad) पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल (Western Railway's Ahmedabad Division) द्वारा एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है,...

Explore our articles