spot_img

Jind : जींद में पुलिस की ईवीआर पर हमला,लाइट टूटी, एसपीओ को पीटा

जींद : राम कालोनी में झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ईवीआर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें ईवीआर की पिछली लाइट टूट गई और एक एसपीओ भी घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ईवीआर इंचार्ज की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी बाधा में डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईवीआर के इंचार्ज सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राम कालोनी में झगडा हो गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर युवक नवीन घायल पड़ा हुआ था। जब वे उससे पूछताछ कर रहे थे तो उसी दौरान सज्जन तथा उसके परिजनों ने ईवीआर टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एसपीओ लाभ सिंह को चोटें आई।

हमलावरों ने ईवीआर गाड़ी पर ईंट मार कर पिछली लाइट को तोड़ दिया। सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुरेद्र की शिकायत पर सज्जन, संजय, शालू, सोना देवी, रेखा के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Explore our articles