spot_img
Home crime news Jashpur : सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता की खून से लथपथ मिली लाश,...

Jashpur : सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता की खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

0
186

जशपुर : (Jashpur) जिले के कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या (murdered in Kunkuri assembly of Jashpur district) कर दी गई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था। कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के उम्मीदवार लियोस मिंज (AAP party candidate Leos Minz) के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

वहीं, दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था। सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो। पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है। अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वृंदा राम बैगा की मौत कैसे हुई है।