spot_img
Home Arunachal Pradesh Guwahati : जोनाई में चिले नदी का कहर जारी

Guwahati : जोनाई में चिले नदी का कहर जारी

0
24
Guwahati: Chile River continues to wreak havoc in Jonai

सोनारी में पांचवें दिन भी बाढ़ की स्थिति जस की तस
गुवाहाटी : (Guwahati)
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर आई चिले नदी का कहर जोनाई क्षेत्र में लगातार जारी है। बढ़ते जलस्तर के चलते सड़कें, घर-द्वार और विस्तृत कृषि भूमि जलमग्न हो गई हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राभाकाठनी, शांतिपुर और मालभोग गांवों (Rabhakathani, Shantipur, and Malbhog villages) के अधिकांश क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण आवागमन बाधित हो गया है तथा कई विद्यालयों में पठन-पाठन भी बंद करना पड़ा है। स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, सोनारी में पांचवें दिन भी बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सोनारी नगर (Sonari town) सहित आसपास के कई इलाके अब भी पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उनकी सुध न लेने का आरोप लगाया है।

वार्ड संख्या-6 में कई परिवारों को एक ही कमरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्वास्थ्यकर वातावरण में रह रहे बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से शीघ्र शुद्ध पेयजल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर राहत नहीं पहुंची तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।