spot_img

Jammu: कश्मीर घाटी और गुलमर्ग के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी

जम्मू :(Jammu) कश्मीर घाटी और गुलमर्ग के ऊंचे इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हो रही है। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में आज सुबह तक लगभग 3 फुट बर्फबारी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मैदानी इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश हुई और श्रीनगर में दो दिनों में 41.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पारे में भी गिरावट देखी गई है और श्रीनगर में पिछली रात के 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि काजीगुंड में 24 घंटों में 76.8 एमएम बारिश हुई और पिछली रात के 36 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम में 24 घंटों के दौरान 40.1 एमएम बारिश हुई और पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया। कोकेरनाग में भी 24 घंटों के दौरान 1 सेमी बर्फबारी और 26.0 एमएम बारिश हुई और पिछली रात के 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में 5.8 एमएम बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में 24 घंटों में 83.6 एमएम बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय, बटोटे में 49.6 एमएम बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 3.44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भद्रवाह में 58.8 एमएम बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने जम्मू.कश्मीर में अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश होने और उसके बाद मौसम में सुधार होने का अनुमान लगाया है।

उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को दोपहर या देर शाम तक कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने और उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles