spot_img
Home Jammu & Kashmir Jammu: जम्मू-कश्मीर में शुष्क और गर्म मौसम जारी

Jammu: जम्मू-कश्मीर में शुष्क और गर्म मौसम जारी

0
262

जम्मू :(Jammu) शुष्क और गर्म मौसम के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान सामान्य (temperature normal) से ऊपर बना रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 15.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि काजीगुंड में पिछली रात के 12.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के 7.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात के 12.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के 11.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में पिछली रात के 24.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 19.0 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के संबंध में मौसम कार्यालय ने कहा कि 29 मई तक आम तौर पर शुष्क और गर्म मौसम की उम्मीद है हालांकि अलग.अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 30 और 31 मई तक आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश रहने की संभावना है।

1 और 2 जून तक मौसम आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग.अलग स्थानों पर हल्की बारिश रहने की संभावना है। 3 और 5 जून तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू और शुष्क मौसम की स्थिति से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।