spot_img
Home Jammu & Kashmir Jammu : आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरण के लिए लगाया शिविर

Jammu : आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरण के लिए लगाया शिविर

0
249

जम्मू : अभी तक कई लोगों के पास आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड नहीं है, इस संबंध में ब्रह्म ज्योत सत्ती वरिष्ठ नेता और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी ने कुछ दिन पहले आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया था। मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर शिविर लगाया तथा स्थानीय लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड वितरित किए। यह शिविर जम्मू के नरवाल में लगाया गया था। इस अवसर पर परवीन बडयाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा सहित अन्य उपस्थित थे।

उन्होंने जानकारी दी कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड भारत सरकार की एक बड़ी पहल है जो प्रत्येक नागरिक को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है। बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण शिविरों में भाग ले रहे हैं और भारत सरकार की इस अनूठी योजना के लिए अपना पंजीकरण करा रहे हैं। ब्रह्म ज्योत सत्ती ने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ परिवार जिनके पास अभी तक आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड नहीं है और हमसे संपर्क किया था। हमारे आपसी प्रयासों से आज हमने उनकी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर उन परिवारों के बीच आयुष्मान हेल्थ कार्ड का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड का उपयोग भारत में किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए किया जाता है और यह भारत सरकार की बहुत ही अनूठी योजना है जो सभी को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करेगी। यह कार्ड अनमोल जीवन को बचा सकता है, इसलिए भाजपा इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास कर रही है और शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा मानवता की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करती है और भविष्य में भी इसे जारी रखेगी।