spot_img

Jammu and Kashmir : खराब मौसम में मार्गन टॉप के पास मवेशियों के साथ फंसे 20 परिवार, बचाव अभियान शुरू

अनंतनाग: (Anantnag) जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के बीच दक्षिणी अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्रान्तर्गत मार्गन टॉप पर अपने मवेशियों के साथ फंसे 20 परिवारों को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि नवकन मार्गन टॉप के पास आपदा कॉल के जवाब में एसडीएम कोकरनाग की समग्र निगरानी तथा डीसी अनंतनाग के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, मेडिकल, एएसएच, एसआरटीसी द्वारा यह एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया है।अधिकारी ने कहा कि ऐसा अनुमान है कि मौके पर करीब 10 से 20 परिवार हैं, जिनके मवेशी वहां फंसे हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक और टीम जेसीबी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंच गई है। हमने आकस्मिक उपाय के रूप में गवरान में एक अस्थायी आश्रय और सेना के माध्यम से एक चिकित्सा शिविर भी स्थापित किया है।

Supaul : पिपरा एसबीआई शाखा में भीषण अग्निकांड, दस्तावेज़ से लेकर कंप्यूटर तक सब जलकर राख

सुपौल : (Supaul) जिले के पिपरा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) (SBI) की शाखा में बुधवार देर रात अचानक भीषण...

Explore our articles